नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वावे ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपने नवीनतम फ्लैगशिप फोन ऑनर 8, ऑनर 8 स्मार्ट तथा पहले ‘मेक इन इंडिया’ फोन हॉली 3 को उतारा।
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वावे ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपने नवीनतम फ्लैगशिप फोन ऑनर 8, ऑनर 8 स्मार्ट तथा पहले ‘मेक इन इंडिया’ फोन हॉली 3 को उतारा।
ऑनर 8 की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, वहीं ऑनर 8 स्मार्ट 19,999 रुपये और हॉली3 9,999 रुपये में उपलब्ध है।
ऑनर 8 जहां केवल फ्लिपकार्ट, अमेजन और ऑनर स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। वहीं अन्य दो डिवाइस जल्दी ही बाजार में उपलब्ध होंगे।
ऑनर के अध्यक्ष जार्ज झाओ ने एक बयान में बताया, “इस लांच के साथ ही हम वादा करते हैं कि भारतीय बाजार में और भी उच्च श्रेणी की बाजिब कीमत में उत्पाद लाते रहेंगे।”
ऑनर 8 में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, किरिन 950 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एक्सटर्नल मेमोरी सपोर्ट 128 जीबी है। इसमें 12 मेगापिक्सल का दोहरे लेंस वाला कैमरा तथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। यह वावे के इमोशन यूआई 4.1 पर चलता है जो एंड्रायड मार्शमैलो पर आधारित है। इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी लगी है।
dharmpath.com dharmpath