नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कतर, चीन, रोमानिया एवं मॉरितानिया के दूतों ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अपने प्रत्यय-पत्र प्रस्तुत किए।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, कतर के राजदूत मोहम्मद खातेर इब्राहिम अल-खातेर, चीन के राजदूत लुओ झाओहुई, रोमानिया के राजदूत राडू ओक्टेवियन डोबरे और मॉरितानिया के राजदूत सिदी मोहम्मद ने राष्ट्रपति को अपने प्रत्यय-पत्र सौंपे।
dharmpath.com dharmpath