दुनिया भर में पीसी की बिक्री में गिरावट जारी

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दुनिया भर में पीसी की बिक्री में सालाना आधार पर 5.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 6.89 करोड़ रही। मार्केट रिसर्च कंपनी गार्टनर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गार्टनर के प्रधान विश्लेषक मिकाको कितागावा ने बताया, “दो महत्वपूर्ण बुनियादी मुद्दे हैं जिसका पीसी बाजार के परिणाम पर असर पड़ा है। पहला कंज्यूमर डिवाइसों में अत्यधिक बढ़ोतरी के कारण पीसी का जीवनकाल बढ़ गया है और दूसरा उभरते बाजारों में पीसी की मांग कमजोर है।”

कितागावा का कहना है कि उभरते बाजारों में ग्राहक स्मार्टफोन और फैबलेट से ही पीसी की जरूरत पूरी कर लेते हैं और इसके लिए अलग से एक डिवाइस रखने की उन्हें जरूरत नहीं पड़ती।

लेनोवो पीसी मार्केट में नंबर वन की पोजिशन पर बरकरार है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 20.9 फीसदी है। एचपी दूसरे नंबर पर है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 20.4 फीसदी है।

डेल तीसरे स्थान पर है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 14.7 फीसदी तथा एसुस चौथे पर है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 7.8 फीसदी है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल 7.2 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ चौथे नंबर पर है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493