चेन्नई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के सदस्य एवं अन्य लोग मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार के लिए प्रार्थना जारी रखे हुए हैं।
प्रसिद्ध मदुरै मीनाक्षी सुंदरेश्वरा मंदिर में 108 वीणा बजाए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन तमिलनाडु म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स सोसाइटी ने किया।
नामाक्कल शहर में अन्नाद्रमुक इकाई की ओर से एक यज्ञ का आयोजन किया गया। एक अन्य यज्ञ नीलगिरी जिले में किया गया।
कुम्बाकोनम, डिंडिगुल और तिरुवेल्लूर में अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं ने विशेष प्रार्थना का आयोजन किया।
कन्याकुमारी जिले में मुख्यमंत्री के स्वस्थ होने के लिए एक मस्जिद में दुआ मांगी गई।
मुख्यमंत्री जयललिता(68) बुखार और शरीर में पानी की कमी होने के बाद से यहां 22 सितम्बर से अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने उन्हें बाद में संक्रमण से पीड़ित बताया। उन्हें मशीन के जरिए सांस लेने में सहायता दी जा रही है।
dharmpath.com dharmpath