न्यूजीलैंड की प्रौद्योगिकी के साथ लॉन्च होगा भारत निर्मित हैंड ड्रायर

चेन्नई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की एक कंपनी विदेशी प्रौद्योगिकी के साथ एक इलेक्ट्रिक हैंड ड्रायर लॉन्च करने वाली है। इसका उद्देश्य ‘स्वच्छ भारत अभियान’ कार्यक्रम के तहत 10 लाख प्रस्तावित शौचालयों तक अपने उत्पादों को पहुंचाना है।

मृणालिनी इंडस्ट्रीज एक नया संयंत्र स्थापित कर रही है, जहां न्यूजीलैंड के एसपीएल लिमिटेड की प्रौद्योगिकी वाले इलेक्ट्रिक हैंड ड्रायर का निर्माण किया जाएगा।

कंपनी के प्रबंध साझेदार एलानसुदार ने यहां मंगलवार देर शाम को संवाददाताओं से कहा, “हैंड ड्रायर बनाने के लिए हम एक नए संयंत्र की निर्माण प्रक्रिया में हैं। संयंत्र की क्षमता एक महीने में लगभग 2,000 हैंड ड्रायर बनाना होगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 40,000 हैंड ड्रायर का निर्माण प्रति महीने करने की योजना है।”

कंपनी ने एलान ब्रांड के नाम से 8,500 रुपये में हैंड ड्रायर लॉन्च किया है।

एलानसुदार के मुताबिक, कंपनी अपने उत्पाद का विपणन सीधे करेगी और इसका फोकस संस्थानों पर होगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार ने साल 2014-19 के दौरान कुल 11 लाख शौचालय बनाने का प्रस्ताव दिया है, जो हैंड ड्रायर के व्यापार के लिए बढ़िया मौका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493