अमरावती (आंध्र प्रदेश), 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को देश में कालेधन पर लगाम लगाने के लिए जल्द 500 और एक हजार रुपये के नोटो को खत्म करने की अपनी मांग दोहराई।
अपने वेलागापुदी के नए कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति भ्रष्टाचार की पनाहगाह बन गया है। उन्होंने इसे लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
नायडू, बड़े नोटों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि बड़े नोटों को खत्म करना जरूरी है। इससे वोट खरीदने वाले लोगों और जनादेश का गलत इस्तेमाल करने पर रोक लग सकेगी।
dharmpath.com dharmpath