बताया जाता है कि दुर्ग निवासी गुप्ता की ड्यूटी बेतवा एक्सप्रेस में दुर्ग से कटनी तक लगी थी। ट्रेन बेलगहना स्टेशन के पास सिग्नल नहीं मिलने से रुकी थी। ट्रेन रुकने के बाद गुप्ता नीचे उतर गए। वहीं पटरी के दूसरी ओर एक अन्य ट्रेन आने लगी और बेतवा एक्सप्रेस को भी सिग्नल मिल गया और वह चलने लगी।
इसी दौरान गुप्ता बोगी में चढ़ने की कोशिश करने लगे और पैर फिसल जाने से ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिलासपुर चौकी प्रभारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच जारी है।
dharmpath.com dharmpath