पिता बनना सब बदल देता है : जस्टिन टिंबरलेक

लॉस एंजेलिस, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक जस्टिन टिंबरलेक का कहना है कि पिता बनना जीवन में सबकुछ बदल देता है।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, गायक और उनकी पत्नी जेसिका बील का 18 महीने का बेटा सिलास रैंडेल है। उनका मानना है कि बेटे के जन्म के बाद उनकी खुशियां बढ़ गई हैं।

टिंबरलेक ने ‘टुडे’ शो में कहा, “यह सबकुछ बदल देता है। आप सुबह जल्दी जगते हैं और फिर आपको पता नहीं होता कि आप क्या कर रहे हैं।”

गायक के अनुसार, बच्चे के साथ खीझ व सुखद अनुभूति एक साथ होती है। उन्हें यह सबकुछ उन्मादीपन सा लगता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493