दिशा पटानी ‘लव जेनरेशन’ के लिए रैंप पर चलीं

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिशा पटानी ने अमेजॉन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) स्प्रिंग-समर 2017 में बुधवार को नए ब्रांड लव जेनरेशन के लिए डेनिम कपड़ों में रैंप वॉक किया। डॉली सिधवानी, भावना पांडे और नंदिता महतानी इस ब्रांड की सह-मालकिन हैं।

डेनिम स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहनी हुई दिशा ने घूमते हुए अपने मजाकिया अंदाज में चलकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

दिशा ने आईएएनएस को बताया, “लव जेनरेशन एक युवा, नया, और जीवंत ब्रांड है और विभिन्न स्तरों से मेरे व्यक्तित्व से जुड़ा हुआ है। मैंने जैसे ही कपड़ों को देखा मैं उनकी दीवानी हो गई। मैं लव जेनरेशन के लिए रैंप वॉक करके बेहद खुश हूं।”

सिधवानी ने कहा कि संग्रह प्रिंट्स, आकर्षक रंगों और गर्मी के अनुकूल है,

जो खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

लव जेनरेशन के संग्रह में विभिन्न रूपांकनों वाले टॉप्स, ऑफ शोल्डर, कोल्ड कट शोल्डर, डेनिम और जॉर्जेट टॉप्स आदि शामिल हैं।

बुधवार को शुरू हुए पांच दिवसीय फैशन उत्सव के 28 वें संस्करण का आयोजन ओखला के एनएसआईसी ग्राउंड में किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493