बर्लिन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बर्लिन बर्लिन हवाईअड्डे पर आतंकी हमले की साजिश रचने के संदिग्ध जाबेर अलबकर ने जर्मनी की जेल में आत्महत्या कर ली।
जर्मन प्रांत सेक्सनी के न्याय मंत्रालय के मुताबिक, जाबेर अलबकर (22 वर्षीय सीरियाई शरणार्थी ) बुधवार को जेल में मृत मिला।
एफ्फे के मुताबिक, उसे आतंकी हमले की योजना बनाने के शक में सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
डेर स्पीगल पत्रिका के मुताबिक, संदिग्ध ने पहले भूख हड़ताल शुरू की और उसके बाद आत्महत्या कर ली।
अधिकारी पिछले सप्ताह अलबकर को गिरफ्तार करने वाले थे, लेकिन वह उनके चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने उसके निवास से विस्फोटक और डेटोनेटर बरामद किया।
वहीं सदिग्ध ने इंटनेट चैट रूम का इस्तेमाल कर लीपजिंग में अन्य सीरियाई शरणार्थियों के साथ खुद के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था की।
अलबकर को जब मबसूस हुआ कि वह पुलिस की निगरानी में हैं तो उसने सोमवार पुर्वाह्न खुद को अधिकारियों को सौंप दिया।
गृहमंत्री थॉमस डे माइजिएर ने बुधवार को बताया कि अलबकर जब से कट्टरपंथी बना, तब से अधिकारी उसे पकड़ने की कोशिश में थे।
अलबकर पिछले साल दो बार तुर्की जा चुका है और वह इदलिब के सीरियाई शहर में एक बार यात्रा कर चुका है।
dharmpath.com dharmpath