नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन पर शोक जताया।
प्रणब ने एक ट्वीट में लिखा, “थाईलैंड के महामहिम राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के दुखद निधन पर हार्दिक संवेदना।”
उन्होंने कहा, “भारत के लोग इस दुख घड़ी में थाईलैंड के लोगों के साथ हैं।”
दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले थाईलैंड के नरेश का 88 साल की उम्र में बैंकॉक में गुरुवार को निधन हो गया।
सात दशकों तक शासन करने वाले भूमिबोल थाईलैंड की जनता के लिए श्रद्धेय व पूज्य रहे।
dharmpath.com dharmpath