जर्मन भाषा सीख रहीं द्रष्टि धामी

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री द्रष्टि धामी वर्तमान में अपने आगामी टीवी धारावाहिक ‘परदेस में है मेरा दिल’ के लिए ऑस्ट्रिया में शूटिग कर रही हैं और सबसे खास बात यह है कि वह इस दौरान जर्मन भाषा सीख रही हैं।

द्रष्टि के पास एक छोटी सा जर्मन शब्दकोश (डिक्श्नरी) है, जिसे उन्होंने वहां के लोगों के साथ संपर्क में मदद के लिए रखा है।

अभिनेत्री ने अपने एक बयान में कहा, “मैं लोगों के साथ संपर्क में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए अपने साथ एक शब्दकोश जरूर रख रही हूं और इसके साथ ही ऑस्ट्रिया में रहने के दौरान जितना हो सके, उतना सीखने की कोशिश कर रही हूं।”

द्रष्टि ने कहा, “मुझे नई भाषा सीखना अच्छा लगता है और मुझे निजी तौर पर लगता है कि एक इंसान को हर भाषा सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। मैं खुश हूं कि ‘परदेस में है मेरा दिल’ के जरिए मुझे अपनी पसंदीदा जर्मन भाषा को सीखने का अवसर मिल रहा है।”

टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित होने वाले आगामी धारावाहिक ‘परदेस में है मेरा दिल’ में द्रष्टि को अर्जुन बिजलानी के साथ रोमांस करते देखा जाएगा। इसमें द्रष्टि को नैना और अर्जुन को राघव के किरदार में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493