इस्लामाबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को उस पत्रकार पर से यात्रा प्रतिबंध हटा लिया, जिसने आतंकवादियों पर सैन्य और असैन्य नेतृत्व में कथित मतभेदों की बात का खुलासा किया था।
इस्लामाबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को उस पत्रकार पर से यात्रा प्रतिबंध हटा लिया, जिसने आतंकवादियों पर सैन्य और असैन्य नेतृत्व में कथित मतभेदों की बात का खुलासा किया था।
आंतरिक मंत्रालय के हवाले से डॉन ने लिखा है कि अखबार के पत्रकार सिरिल अल्मेडा का नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से हटा दिया गया है।
आंतरिक मंत्री चौधरी निसार अली खान ने इसके पहले आल पाकिस्तान न्यूजपेपर्स सोसायटी और कौंसिल ऑफ पाकिस्तान न्यूजपेपर एडिटर्स से कहा कि अल्मेडा का नाम ईसीएल से हटाया जाएगा।
ईसीएल में शामिल लोगों को पाकिस्तान से बाहर जाने की अनुमति नहीं होती।
डॉन की रपट में कहा गया है कि मंत्री ने हालांकि कहा कि अखबार में प्रकाशित विवादित रपट की जांच जारी रहेगी और उसे निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा।
अल्मेडा का नाम ईसीएल में सोमवार को तब शामिल कर दिया गया था, जब उन्होंने एक रपट में लिखा था कि असैन्य नेतृत्व ने सेना से कहा है कि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, अन्यथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अलग-थलग होना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय तीन बार इस रपट की सत्यता से इंकार कर चुका है, लेकिन डॉन अपनी रपट पर कायम है। अखबार ने कहा कि सत्यता की पुष्टि के बाद ही यह रपट जारी की गई है।
अल्मेडा पर यात्रा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मानवाधिकार एवं पत्रकार संगठन उनके पक्ष में आ खड़े हुए। अधिकांश टीवी चैनलों ने भी डॉन के इस पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार पर हमले किए।
असन्य नेतृत्व द्वारा सैन्य नेतृत्व को यह सलाह भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के मद्देनजर दिया गया था।
dharmpath.com dharmpath