टॉवर कारोबार ब्रुकफील्ड को बेचेगी आरकॉम

मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन ने ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रकचर समूह के साथ अपने टॉवर कारोबार को 11,000 करोड़ रुपये में बेचने का समझौता किया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

इस समझौते के बाद रिलायंस इन टॉवरों को किराए पर लेकर इस्तेमाल करेगी। बयान में आगे कहा गया है, “रिलायंस कम्युनिकेशन ने ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रकचर समूह के साथ नान बाइंडिंग टर्म शीट पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत ब्रुकफील्ड रिलायंस के टॉवर कारोबार का अधिग्रहण करेगी।”

ब्रुकफील्ड एक अवसंरचना संपत्ति प्रबंधन कंपनी है। सूत्रों के मुताबिक, अवसरंचना के क्षेत्र में यह अकेला सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493