सितंबर में थोक मुद्रास्फीति घटी

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर सितंबर में 3.57 फीसदी रही, जबकि अगस्त में यह दो साल के उच्च स्तर पर 3.74 फीसदी थी।

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर सितंबर में 3.57 फीसदी रही, जबकि अगस्त में यह दो साल के उच्च स्तर पर 3.74 फीसदी थी।

पिछले साल सितंबर में यह (-)4.59 फीसदी थी। डब्ल्यूपीआई में लगातार 17 महीनों की गिरावट के बाद अप्रैल में तेजी देखने को मिली थी और इस साल सितंबर तक बढ़ते हुए यह 4.28 फीसदी तक पहुंच गई।

हालांकि खाद्य पदार्थो में पिछले महीने सालाना आधार पर 5.75 फीसदी की तेजी रही, जबकि अगस्त में यह 8.23 फीसदी थी।

वहीं, कुछ खाद्य पदार्थो में मुद्रास्फीति की दर सालाना आधार पर तेज रही जिनमें आलू (73.31 फीसदी), दाल (23.99 फीसदी) और फल (14.10 फीसदी) रही।

प्रोटीन आधारित खाद्य पदार्थ जैसे अंडे, मांस-मछली आदि की मुद्रास्फीति घटकर 7.44 फीसदी रही। इसके अलावा गेहूं में 7.01 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जबकि प्याज में (-) 70.52 फीसदी और सब्जियों में (-)10.91 फीसदी की गिरावट आई।

वहीं, चीनी और खाद्य तेलों में 11.21 फीसदी की तेजी आई। ईधन की कीमतों में सितंबर में 5.58 फीसदी की तेजी आई, जबकि अगस्त में इसमें 1.62 फीसदी की तेजी और जुलाई में 1.00 फीसदी की गिरावट आई थी।

डीजल की कीमतों में तेजी आई और हाईस्पीड डीजल के दाम में पिछले महीने 19.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल के दाम 1.25 फीसदी बढ़े तो एलपीजी के दाम 1.30 फीसदी घटे।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों से पता चलता है कि खुदरा मुद्रास्फीति में सालाना आधार पर तेज गिरावट आई है और यह 4.31 फीसदी रही, जबकि अगस्त में यह 5.05 फीसदी थी।

फिक्की के अध्यक्ष हर्षबर्धन नेओतिया ने बताया, “अच्छे मॉनसून और सरकार के कदमों से कीमतें काबू में रही है और आगे भी इसके जारी रहने की संभावना है। इस महीने के शुरू में आरबाआई ने इससे तालमेल बिठाते हुए मौद्रिक नीति घोषित की थी।”

सीआईआई के चंद्रन बनर्जी ने बताया, “सरकार द्वारा मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए उठाए गए कदमे सफल रहे हैं। इस संदर्भ में आरबीआई के गर्वनर बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने मुद्रास्फीति में कमी का आकलन करते हुए मौद्रिक नीति लागू की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493