‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से जुड़ीं गौहर खान

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गौहर खान ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ से जुड़ गई हैं। फिल्म कलाकारों में उनके शामिल होने की घोषणा खुद इसके अभिनेता वरुण धवन ने की।

उन्होंने ट्विटर के जरिये फिल्म के कलाकारों में ‘लेडी खान’ के शामिल होने पर खुशी जताई और उम्मीद जताई कि उनके साथ शूटिंग में मजा आएगा।

वरुण ने एक ट्वीट में कहा, “बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के कलाकारों के साथ जुड़ गईं।”

अभिनेता ने बाद में एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने गौहर का परिचय कराते हुए कहा, “हम आपके लिए एक विशेष घोषणा करने जा रहे हैं। हमारे पास खानो में से एक खान हैं, जो ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के कलाकारों में शामिल हैं और वह अभिनेत्री गौहर खान हैं। गौहर, कलाकारों की फेहरिस्त में आपका स्वागत है। हम खूब मजे करने वाले हैं।”

शशांक खेतान की इस फिल्म में आलिया भट्ट भी हैं, वीडियो में वह भी गौहर खान का उत्साहवर्धन करती नजर आ रही हैं।

गौहर की पिछली फिल्म ‘फीवर’ थी। अभिनेत्री ने कहा, “ये सब मेरे पसंदीदा कलाकार हैं और मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं।”

फिल्म के पोस्टर में वरुण और आलिया देसी अवतार में नजर आ रहे हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म की पेशकश इस फिल्म का निर्माण हीरू यश जौहर और करन जौहर ने किया है। धर्मा प्रोडक्शंस इस फिल्म को 10 मार्च, 2017 को रिलीज करने के लिए तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493