वन विहार में प्रकृति-प्रेमियों ने किया पक्षी अवलोकन

van-vihar-bhopal1 (1)(भोपाल)-वन्य-प्राणी सप्ताह के अवसर पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज दूसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम हुए। आज वन विहार में पक्षी अवलोकन, रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिता हुई।

पक्षी अवलोकन प्रात: 6 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें 85 प्रतिभागी ने भाग लिया। ‘बर्ड वाचर्स’ ने विभिन्न प्रकार की स्थानीय और माइग्रेटरी प्रजातियों की पहचान की। इसमें चातक, खंजन, वुलीनेक स्टार्क, रेड मुनिया, लेसर व्हिसलिंग डक, नाइट हेरॉन आदि प्रमुख हैं।

इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता सुबह 9 से 11 बजे तक हुई। इसमें 98 प्रतिभागी ने कला का प्रदर्शन किया। रंगोली के प्रतिभागियों ने प्रकृति से जुड़े विषयों पर सुंदर रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की मांडवी अजय आरुणकर प्रथम, निकिता पाल द्वितीय एवं प्रियांशु विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में तेजस्विनी शर्मा प्रथम, वाई.के. वर्मा द्वितीय और अतुल कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भोपाल के वरिष्ठ छाया चित्रकारों ने नवोदितों को वन्य-प्राणियों की फोटोग्राफी के गुरु-मंत्र दिये। इसमें श्री अनुराग दुबे, सुश्री भावना जायसवाल और श्री संजय जैन ने छाया-चित्रों की बारीकियाँ बतलाईं।

गुरुवार-3 अक्टूबर के कार्यक्रम

वन विहार में गुरुवार 3 अक्टूबर को प्रात: 6 से 8.30 बजे तक पक्षी-अवलोकन शिविर होगा। सुबह 10.30 बजे ‘वन और वन्य-प्राणी बचेंगे तो पृथ्वी और हम बचेंगे’ विषय पर विद्यालयों की वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। इसके बाद शिक्षकों की कार्यशाला में ‘वन्य-प्राणी संरक्षण में शिक्षकों की भूमिका’ विषय पर परिचर्चा होगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493