निकोल को ऑस्कर जीतने के बाद अकेलेपन का अहसास

लंदन, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ष 2002 की फिल्म ‘द आवर्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री निकोल किडमैन को इसके बाद अकेलेपन का एहसास हुआ, जब उन्हें अपने जीवन में कोई भी ऐसा शख्स नहीं मिला, जिसके साथ वह इसे साझा कर सकें।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, ऑस्कर की जीत ने उन्हें जिंदगी में एक ऐसे व्यक्ति की तलाश के लिए प्रेरित किया, जिसके साथ वह अपना जीवन बिता सकें।

किडमैन ने यहां बुधवार को 60वें बीएफआई लंदन फिल्म महोत्सव के एक सवाल-जवाब सत्र में कहा, “एक कलाकार के तौर पर ऑस्कर जीतना महत्वपूर्ण मोड़ था, पर इसने मुझे अकेलेपन का अहसास भी कराया। उस वक्त मेरे करीब कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं था, जिसके साथ इसे मैं साझा कर सकूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493