‘तुम बिन 2’ के निर्माता पाकिस्तानी लेखिका के काम से प्रेरित

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुभव सिन्हा अपनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ के लिए पाकिस्तानी नाटककार और पटकथा लेखिका हसीना मोइन के नाटकों से प्रेरणा ले रहे हैं।

यह फिल्म वर्ष 200 के ‘तुम बिन’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। यह फिल्म अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और संयुक्त रूप से उनके और टी-सीरीज संगीत लेबल के भूषण कुमार द्वारा निर्मित है।

अनुभव सिन्हा ने बताया कि वह फिल्म के दूसरे हिस्से के लिए पाकिस्तानी नाटकों से कुछ प्रेरणा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, “‘अनकही तनहाइयां’ और ‘धूप किनारे’ मेरे दो पसंदीदा नाटक हैं। ‘तुम बिन’ के बहुत से स्क्रीप्ले टेलीविजन धारावाहिकों से प्रेरित हैं।”

उन्होंने कहा, “फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म किसी न किसी प्रकार से पाकिस्तानी नाटक से प्रेरित है, क्योंकि मुझे लगता है कि जिस तरह से वे कहानी कहते हैं वह अनोखी है।”

फिल्म ‘तुम बिन 2’ 18 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493