रोज का दावा, हॉलीवुड कर्मी ने किया था दुष्कर्म

लॉस एंजेलिस, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रोज मैकगोवान ने दावा किया है कि हॉलीवुड के एक स्टूडियो एग्क्यूटिव ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।

मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 43 वर्षीया अभिनेत्री ने ट्विटर पर यह आरोप ट्रेंड कर रहे हैशटैग ‘व्हाईवीमेनडोंटरिपोर्ट्स’ को साझा करते हुए लगाए।

‘चार्म्ड’ की अदाकारा ने आरोप लगाया कि एक स्टूडियो एग्जक्यूटिव के कारण वह इस भयानक दौर से गुजरीं।

उन्होंने कई ट्वीट करते हुए कहा, “आपराधिक मामलों को देखने वाली एक (महिला) वकील ने कहा कि चूंकि मैंने फिल्मों में सेक्स के दृश्य किए हैं, इसलिए मैं उस स्टूडियो प्रमुख के खिलाफ अदालत में मुकदमा नहीं जीत सकती। यह हॉलीवुड/मीडिया का खुला राज है और जब वे मेरे साथ दुष्कर्म करने वाले की प्रशंसा करते हैं तो मुझे शर्मिदगी महसूस होती है।”

यह हैशटैग इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बनाया गया कि महिलाएं आखिर क्यों दुष्कर्म की घटनाओं पर रिपोर्ट नहीं दर्ज करातीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493