इलियाना ने एआईएफडब्ल्यू में बिखेरा जलवा

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) स्प्रिंग समर 2017 में रविवार को अभिषेक कांकरिया और श्रुति तापुरिया द्वारा डिजाइन किए गए आभूषण पहन कर कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा।

ब्रांड के साथ अपनी सहभागिता को लेकर इलियाना ने कहा, “यह पहली बार है जब मैंने ‘वॉटएवर’ की एक्सेसरीज पहनी हैं। ये बेहद शानदार हैं और किसी भी परिधान में चार चांद लगा देते हैं।”

इलियाना ने साथ ही मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि रैंप पर चलना आसान काम नहीं है।

इलियाना ने कहा, “मैं बेहद कीमती सामान से लदी महसूस कर रही थी और बेहद सावधानी से चल रही थी। मेरे दिमाग में केवल यही चल रहा था कि कहीं मैं गिर न जाऊं। मुझे लगता हैं कि मैंने उन्हें (कांकरिया और तापुरिया को) गर्व महसूस कराया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493