‘विनर’ में खलनायक बनेंगे ठाकुर अनूप सिंह

चेन्नई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह को साई धरम तेज अभिनीत आगामी तेलुगू फिल्म ‘विनर’ में खलनायक की भूमिका में देखा जाएगा।

वर्तमान में वह अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘एस-3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिनेता सूर्या मुख्य भूमिका में हैं।

गोपीचंद मलिनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म अगले साल 24 फरवरी को रिलीज होगी। उन्होंने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “इस फिल्म में अनूप खलनायक की भूमिका में होंगे। हालांकि, मैं इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता। इस बात का आश्वासन दे सकता हूं कि उनका किरदार काफी रोमांचक होगा।”

इस फिल्म में साई को एक फैशन पत्रिका के संपादक के किरदार में देखा जाएगा, वहीं राकुल प्रीत सिंह अभिनेत्री होंगी।

वर्तमान में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में जारी है। हालांकि, निर्माताओं की योजना इसकी शूटिंग अगले माह जॉर्जिया और तुर्की में करने की भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493