सूर्या के साथ नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

चेन्नई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को सूर्या की आगामी तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘थाना सरंथा कूटम’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका के लिए चुना गया है।

चेन्नई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को सूर्या की आगामी तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘थाना सरंथा कूटम’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका के लिए चुना गया है।

फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को कीर्ति के जन्मदिन के अवसर पर एक बयान के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की।

यह पहला मौका है जब सूर्या और कीर्ति एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण ‘स्टूडियो ग्रीन’ के बैनर तले होगा और इसका निर्देशन विग्नेश शिवान करेंगे।

फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी।

अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म का संगीत तैयार करेंगे।

इसी बीच कीर्ति, विजय की ‘भैरवा’ और नैनी अभिनीत ‘नेनू लोकल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493