दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के पास विमान की एमरजेंसी लैंडिंग

807px-Antonov-2_cockpitपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार सुबह एक माइक्रोलाइट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यह एनसीसी का ट्रेनिंग विमान था, जो रोजाना की ही तरह ही एक नियमित उड़ान पर था। उड़ान के दौरान विमान को उड़ा रहे दो पायलटों को विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी का पता और सुबह 11 बजे के करीब पार्क में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

गौरतलब है कि यह इलाका बेहद सघन आबादी वाला है और यहां पास में ही मेट्रो स्टेशन भी है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यहां पर विमान देखने वालों का भी जमघट लग गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493