जल्द दूसरा बच्चा चाहती हैं एडेल

लॉस एंजेलिस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर गायिका एडेल एक और बच्चा चाहती हैं, लेकिन अगले महीने विश्व भ्रमण के खत्म होने तक वह गर्भवती नहीं होना चाहतीं। उनका बेटा एंजेलो जल्द ही चार साल का होने वाला है।

लॉस एंजेलिस, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर गायिका एडेल एक और बच्चा चाहती हैं, लेकिन अगले महीने विश्व भ्रमण के खत्म होने तक वह गर्भवती नहीं होना चाहतीं। उनका बेटा एंजेलो जल्द ही चार साल का होने वाला है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘हैलो’ जैसे मशहूर गाने की गायिका ने शनिवार को नैशविले में प्रस्तुति देने के दौरान दूसरे बच्चे की ख्वाहिश जताई।

एडेल ने उपस्थित भीड़ से कहा, “मेरा बेटा बहुत जल्द ही चार साल का होने वाला है। मैं इस बात को लेकर भावुक हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि जैसे ही कोई बच्चा चार साल का हो जाता है, तो वास्तव में वह बच्चा नहीं रह जाता।”

उन्होंने कहा, “मेरी इच्छा दूसरे बच्चे की है, मुझे बच्चा चाहिए..लेकिन मैं गर्भवती नहीं हूं। मैं इस यात्रा के समाप्त होने तक गर्भवती नहीं होऊंगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493