मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आगामी फिल्म ‘तकदुम’ पर काम शुरू कर दिया है और दोनों इसके लिए उत्साहित हैं।
परिणीति ने सोमवार को सुशांत संग अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों होमी अडजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म की पटकथा पढ़ते नजर आ रहे हैं।
परिणीति ने लिखा, “नई यात्रा शुरू और इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। सुशांत सिंह राजपूत, होमी अडजानिया की ‘तकदुम’ पढ़ना।”
‘तकदुम’ की कहानी का अभी खुलासा नहीं किया गया है। यह दूसरी बार है, जब परिणीति और सुशांत एक साथ दिखाई देंगे। इससे पहले वर्ष 2013 में दोनों ‘शुद्ध देशी रोमांस’ में दिखाई दिए थे।
परिणीति जल्द ही अभिनेता आयुष्मान खुराना संग आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में भी दिखाई देंगी।
इसके अलावा, सुशांत अभिनेत्री कृति सैनन संग फिल्म ‘राबता’ में भी नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath