हनी सिंह परिवार संग दीवाली मनाएंगे

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस साल यो यो हनी सिंह अपने घर में पूरे परिवार के साथ दीवाली मनाएंगे। यह हनी की जिंदगी के अहम पलों में से एक होने वाला है।

हनी सिंह फिलहाल गीत और कविताएं लिखने में व्यस्त हैं, जो आम जीवन से प्रभावित हैं। इसके साथ वह बांसुरी और ड्रम बजाना भी सीख रहे हैं। अपने इन्हीं व्यस्तम दिनचर्या से वह दीवाली के लिए कुछ दिनों की छुट्टी लेंगे।

हनी सिंह इन छुट्टियों को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि पिछले साल उनके साथ बहुत कुछ हुआ और वह बाइपोलरसे बाहर आए हैं, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्तों का सबसे बड़ा योगदान रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493