‘कहानी-2’ में विद्या बालन ‘वांछित’ं

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार सुजॉय घोष की बहुप्रतीक्षित सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘कहानी-2’ का टीजर पोस्टर मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसमें विद्या बालन का किरदार दुर्गा रानी सिंह का है, जो अपहरण और हत्या के मामले में ‘वांछित’ (वांटेड) आरोपी है।

विद्या इससे पहले वर्ष 2012 में रिलीज हुई ‘कहानी’ फिल्म में भी थीं। इस सीरीज की दूसरी फिल्म में वह 36 वर्षीय एक महिला का किरदार निभा रही हैं, जो हत्या और अपहरण के मामले में वांछित है।

‘द डर्टी पिक्चर’ की अभिनेत्री टीजर पोस्टर में सादे लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में लिखा गया है, “अपहरण और हत्या के मामले में वांछित.. अगर किसी के पास इस भगोड़ी महिला के बारे में कोई सूचना है तो संपर्क करें।”

‘कहानी-2’ को संयुक्त रूप से कुशल कांतिलाल गड़ा, धवल जयंतीलाल गड़ा, अक्षय जयंतीलाल गड़ा और सुजॉय घोष द्वारा निर्मित किया गया है। दो दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार इस फिल्म में अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493