पाकिस्तान का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत (लीड-1)

इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। कराची में मंगलवार को प्रशिक्षण के दौरान पाकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज के दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान के पायलट की मौत हो गई।

‘दुनिया न्यूज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुशर्रफ कॉलोनी में मिराज विमान के गिरने से भारी विस्फोट की आवाज सुनाई दी।

पाकिस्तान वायुसेना के प्रवक्ता स्क्वाड्रन लीडर बाकिर अली ने कहा कि विमान ने कराची इलाके के मसरूर एयर बेस से उड़ान भरी थी।

वायु सेना ने बयान में कहा, “दुर्घटना में किसी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है।”

बयान के मुताबिक, “दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए वायु सेना मुख्यालय ने एक बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493