शेयर बाजारों में भारी तेजी, सेंसेक्स 521 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 520.91 अंकों की तेजी के साथ 28,050.88 पर और निफ्टी 157.50 अंकों की तेजी के साथ 8,677.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 126.92 अंकों की तेजी के साथ 27,656.89 पर खुला और 520.91 अंकों या 1.89 फीसदी तेजी के साथ 28,050.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,064.39 के ऊपरी और 27,652.76 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही। अडाणी पोर्ट्स (6.30 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.58 फीसदी), एचडीएफसी (3.82 फीसदी), टाटा स्टील (3.46 फीसदी) और लार्सन एंड टूब्रो (2.85 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में ओएनजीसी (0.75 फीसदी) और एशियन पेंट्स (0.49 फीसदी) रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 35.65 अंकों की तेजी के साथ 8,556.05 पर खुला और 157.50 अंकों या 1.85 फीसदी तेजी के साथ 8,677.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,685.10 के ऊपरी और 8,555.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 251.75 अंकों की तेजी के साथ 13,543.99 पर और स्मॉलकैप 170.92 अंकों की तेजी के साथ 13,278.83 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। वित्त (2.55 फीसदी), बैंकिंग (2.37 फीसदी), पूंजीगत (2.07 फीसदी), औद्योगिक (1.89 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.84 फीसदी) में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,899 शेयरों में तेजी और 934 में गिरावट रही, जबकि 204 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493