मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को गिरावट का रुख है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे 11.19 अंकों की गिरावट के साथ 28,039.69 पर, जबकि निफ्टी लगभग इसी समय 2.25 अंकों की कमजोरी के साथ 8,675.65 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 61.48 अंकों की तेजी के साथ 28,112.36 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 19.60 अंकों की तेजी के साथ 8,697.50 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath