अभिनेत्रियों में आलिया सबसे प्यारी : अर्जुन बिजलानी

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी का कहना है कि वह हालांकि दीपिका पादुकोण के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं, लेकिन उन्हें बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट सबसे प्यारी लगती हैं।

टेलीविजन चैनल ‘जूम’ के शो ‘दिवाली बीट्स’ में अर्जुन ने बयान दिया।

अर्जुन ने कहा, “मुझे आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं। इससे पहले, मैं दीपिका का बड़ा प्रशंसक था लेकिन जबसे आलिया फिल्मों आई हैं, मुझे वह बहुत अच्छी लगती हैं। वह सच में, बहुत प्यारी हैं और मुझे लगता है कि बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियों में सबसे प्यारी हैं।”

अपनी सबसे पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता के बारे में अर्जुन ने कहा, “मुझे शाहरुख खान बहुत पसंद हैं। वह मेरे आदर्श हैं। इतने समय तक शीर्ष पर रहना और ऐसे समय में शांत और विनम्र रहना बहुत ही शानदार बात है।”

‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘मिले जब हम तुम’ जैसे धारावाहिक में नजर आ चुके अभिनेता अर्जुन को आगामी धारावाहिक ‘परदेस में है मेरा दिल’ में दृष्टि धामी के साथ मुख्य भूमिका में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493