पाकिस्तानी ‘चाय वाला’ बना मॉडल

इस्लामाबाद, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंस्टाग्राम पर फोटो अपडेट कर इंटरनेट पर तहलका मचा चुका पाकिस्तान का नीली आंखों वाला युवा ‘चाय वाला’ अब मॉडल बन गया है।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, रिटेल साइट फिटइन डॉट पीके ने इस युवक अरशद खान को एक अज्ञात राशि में अनुबंधित किया है और उनका पहला शूट पहले ही आ चुका है।

उनकी एक तस्वीर 14 अक्टूबर को महत्वाकांक्षी फोटोग्राफर जिया अली द्वारा पोस्ट की गई। इसे लोकप्रिय अमेरिकी वेबसाइट ‘बजफीड’ सहित पश्चिम में अच्छा प्रतिसाद मिला।

कोहट के अरशद 18 भाई-बहनों में से एक हैं और वह इस्लामाबाद के संडे बाजार में चाय बेचते थे। वह कभी स्कूल नहीं गए।

डॉन के मुताबिक, अरशद को पता ही नहीं है कि उनकी यह तस्वीर किसने और कब ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493