न्यूजीलैंड की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी के अनुसार, जून में न्यूजीलैंड की आबादी में 2.1 फीसदी यानी 97,000 की वृद्धि दर्ज की गई, जो वर्ष 1960 के दशक के बाद से सबसे तेज वृद्धि रही।
वरिष्ठ जनसांख्यिकीविद् (डेमोग्राफर) किम डंस्टन ने अपने बयान में कहा, “पिछले साल जून में यहां आने वाले प्रवासियों की संख्या 69,100 रही थी और इस साल 30 जून तक यहां की अनुमानित आबादी 46.9 लाख थी।”
जनसंख्या वृद्धि दर में तेजी से अनुमान जताया जा रहा है कि 2020 तक न्यूजीलैंड की आबादी बढ़कर 49 लाख से 51 लाख के बीच हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath