बांग्लादेश में अवामी लीग के नेता की हत्या

ढाका, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सत्तारूढ़ आवामी लीग के एक संगठन जनता लीग के एक नेता पर बीती रात घातक हमला किया गया था, और बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई।

‘ढाका ट्रिब्यून’ की रपट के मुताबिक, अवामी जनता लीग की फतुल्ला इकाई के अध्यक्ष शेख स्वाधीन मोनीर पर मंगलवार रात नारायणगंज के फतुल्ला तहसील में उनके घर के पास हमला किया गया।

मोनीर के भतीजे अशरफ हुसैन ने कहा, “मेरे चाचा की स्थानीय स्वेच्छासेबोक लीग के नेता मीर हुसैन मीरू से इलाके में केबल कनेक्शन के व्यापार को लेकर एक विवाद था।”

हुसैन ने कहा, “मीरू के समर्थकों ने मंगलवार रात एक संबंधी के घर से वापस लौटते समय मेरे चाचा और दो चाचियों को चाकू घोंप दिया।”

घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) ले जाया गया, जहां मोनीर ने दम तोड़ दिया।

डीएमसीएच पुलिस चौकी के एसआई बच्चू मिया ने कहा, “मोनीर की अस्पताल में सुबह छह बजे मौत हो गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493