पुलिस प्रवक्ता लुबा सामरी ने कहा कि संदिग्ध महिला ने अर्धसैनिक सीमा पुलिस अधिकारियों के पास आकर चाकू से हमला करने की कोशिश की।
सामरी ने कहा कि महिला ने सुरक्षा बल के जवानों की ओर से दी गई चेतावनी की अनदेखी की। इसी वजह से उसे गोली मारी गई।
इजरायल और फिलीस्तीन के बीच पिछले एक साल से जारी हिंसा के तहत यह घटना हुई है, जिसमें पिछले साल सितम्बर से अब तक 230 फिलिस्तीनियों और 34 इजरायिलों की जान जा चुकी है।
dharmpath.com dharmpath