हिलेरी, ट्रंप के बीच आखिरी राष्ट्रपति बहस

लास वेगस, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीसरी एवं आखिरी राष्ट्रपति बहस हुई।

भारतीय समयानुसार यह बहस गुरुवार सुबह लगभग 6.30 बजे शुरू हुई।

राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के तहत यह तीसरी एवं आखिरी बहस नेवाडा विश्वविद्यालय में हुई।

इस बहस की मेजबानी ‘फॉक्स न्यूज’ के पत्रकार क्रिस वॉलेस ने की। दोनों उम्मीदवारों ने 90 मिनट तक छह विषयों पर जबरदस्त बहस की।

‘सीएनएन’ के मुताबिक, इन विषयों में राष्ट्रीय कर्ज और सामाजिक लाभ, आव्रजन, अर्थव्यवस्था, सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रपति पद के लिए विदेशी नागरिकों की योग्यता शामिल रही।

यह बहस देश में आठ नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से 20 दिन पहले हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493