‘बढ़ो बहू’ के कलाकारों को सुनीता सिखा रहीं हरियाणवी

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत को हरियाणवी सीखा चुकीं सुनीता शर्मा वर्तमान में नए टेलीविजन धारावाहिक ‘बढ़ो बहू’ के कलाकारों को हरियाणवी सीखने में मदद कर रही हैं।

हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बने ‘बढ़ो बहू’ के किरदार बिल्कुल सही लहजे में हरियाणवी बोलते नजर आ रहे हैं।

इसमें प्रिंस नरूला और रिताशा राठौर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

सुनीता ने बताया,”मैं पिछले एक महीने के अधिक समय से ‘बढ़ो बहू’ के कलाकारों को प्रशिक्षण दे रही हूं और यह खास अनुभव रहा।”

उन्होंने कहा, “इसका सबसे अच्छा अनुभव कलाकार हैं। वे इस काम को जानने के लिए उत्साहित हैं। खासतौर पर रिताशा एक प्रशिक्षित थिएटर कलाकार हैं और वह संवाद अच्छी तरह सीखती हैं।”

सुनीता ने यह भी साझा किया कि वह ‘दंगल’ के कलाकारों को भी हरियाणवी सीखा चुकी हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने आमिर खान की ‘दंगल’ की पूरी टीम को प्रशिक्षित किया है। उम्मीद है लोग इसका भी समर्थन करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493