शान बेहद सख्त हैं : श्रेया घोषाल

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल का कहना है कि गायक शान भले ही सख्त हैं, लेकिन जब लोकप्रिय रियलिटी शो ‘वॉयस ऑफ इंडिया किड्स’ की बात आती है तो वह बच्चों के लिए बहुत प्यारे होते हैं।

शो में नीति मोहन और शेखर रवजियानी के साथ कोच की भूमिका में नजर आ रहे शान ने प्रतियोगियों को अपने घर बुलाया। वहीं श्रेया ने भी पहुंच कर सबको चौंका दिया।

श्रेया ने कहा, “जब मैं शान के बारे में सोचती हूं तो मैं उन्हें दादा कहती हूं। उनके लिए दादा शब्द तुरंत आता है। जो व्यक्तिगत तौर पर उन्हें जानते हैं उन्हें पता है कि वह अद्भुत व्यक्ति हैं। वह चीजों में हेर-फेर नहीं करते और दिल से बोलते हैं।”

उन्होंने कहा, “शान शानदार संरक्षक हैं। वह बच्चों को अद्भुत तरीके से संभालते हैं। वह सख्त होने के साथ-साथ प्यारे भी हैं।”

टेलीविजन शो के प्रतियोगियों के बारे में श्रेया ने कहा,”मैंने यह शो देखा और मैं बच्चों को जानती हूं। मुझे लगता है कि सभी बच्चे अच्छे हैं। मैं उनके लिए खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493