मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन पेटा के अक्टूबर माह के नए अभियान के दौरान शाकाहार के प्रति जागरूकता लाने के लिए फार्म में पाले जाने वाले जानवरों व मुर्गियों की संरक्षक के रूप में दिखाई दे रही हैं।
पीपुल ऑफ द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) भारत, के अभियान में एमी चूजे को कंधे पर बैठाए मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही यह संदेश दिया गया है कि “शाकाहारी लोग चूजों (मुर्गियों के बच्चों) को खुश रखते हैं।”
अभिनेत्री का कहना है कि मासांहार का सेवन दिल की बीमारियों, कैंसर और मोटापे का कारण बन सकता है।
अभिनेत्री को लगता है कि शाकाहारी बनने के बाद से उनके शरीर में परिवर्तन आया है।
उन्होंने कहा, “मेरी त्वचा की रंगत अब पहले से ज्यादा साफ हो गई है। मैंने अपने शरीर में परिवर्तन देखा है। मैंने अपने मेटाबॉलिज्म (चयापचय) में परिवर्तन महसूस किया है। मैं अब पहले से ज्यादा स्वस्थ, सरल और ऊर्जावान महसूस करती हूं।”
dharmpath.com dharmpath