बुजुर्ग जर्मन प्रशंसक दृष्टि धामी से मिलीं

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘परदेस में है मेरा दिल’ के लिए ऑस्ट्रिया में शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री दृष्टि धामी 65 वर्षीय जर्मन प्रशंसक को देख हैरान रह गईं।

65 वर्षीय महिला प्रशंसक अपने पोते के साथ जर्मनी से सात घंटे की उड़ान भर ऑस्ट्रिया पहुंची।

वहीं प्रशंसक द्वारा तोहफा और वाउचर मिलने से द्रष्टि काफी रोमांचित हुईं। वाउचर में वह अपने लिए ब्राइडल लहंगा ले सकती थीं।

दृष्टि ने कहा, “मैं इस तरह के प्रशंसकों के लिए भाग्यशाली हूं। उनके प्रयास सराहनीय हैं। मेरे लिए हर छोटी चीज मायने रखती है और प्रयासों की सराहना के लिए मैं बहुत आभारी हूं।”

महिला प्रशंसक ने दृष्टि से कहा कि वह कुछ साल पहले उनसे मिलने की उम्मीद से भारत भी आई थीं, लेकिन वह नहीं मिल पाई। उन्होंने यह भी इच्छा व्यक्त की है कि वह उनकी शादी में अपनी दुकान से उन्हें दुल्हन का लिबास तोहफे में देना चाहती हैं।

‘परदेस में है मेरा दिल’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा। इसमें अर्जुन बिजलानी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493