लावरोव, केरी ने अलेप्पो पर मानवीय संघर्षविराम पर बात की

रूस और सीरिया ने सोमवार को मानवीय संघर्षविराम की घोषणा की थी जो अलेप्पो में गुरुवार से स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक प्रभावी रहेगा।

हालांकि, इस संघर्षविराम की अवधि बुधवार को तीन घंटे के लिए बढ़ा दी गई थी। इस संघर्षविराम का उद्देश्य अलेप्पो में नागरिकों और आतंकवादियों को बाहर निकलने देना था।

लावरोव ने कहा कि पूर्वी अलेप्पो में आतंकवादियों ने इस संघर्षविारम को बाधित करने की कोशिश की और नागरिकों को बाहर निकलने से रोका।

उन्होंने कहा कि यदि अलकायदा से संबद्ध आतंकवादी संगठन नुसरा फ्रंट संघर्षविराम का उल्लंघन करना बंद कर दे तो रूस और सीरिया की वायुसेनाएं इस संघर्षविराम की अवधि और बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493