इजरायली सैनिकों ने फिलीस्तीनी युवक को गोली मारी

फिलीस्तीन राष्ट्रीय प्राधिकरण (पीएनए) के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी हेब्रॉन के बेट ओम्मर के गांव में फिलीस्तीनी युवक को गोली मारी गई।

गांव से जुड़े स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया और काफी समय तक खून बहता रहा।

सैनिकों ने एंबुलेंस को शव तक पहुंचने से रोकने का भरसक प्रयास किया।

हालांकि, इस घटना पर इजरायल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493