‘हौती विद्रोहियों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया’

‘अल अरबिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रस्तावित 72 घंटे का संघर्षविराम शुरू होने के बाद हुई। इसकी घोषणा स्थानीय समयानुसार बुधवार को 11.59 बजे की गई थी।

सऊदी नीत गठबंधन ने यह घोषणा हौती विद्रोहियों द्वारा सऊदी-यमन सीमा पर किए गए हमलों के बाद की है। जाजान क्षेत्र में हुए इस हमले में एक सऊदी पुरुष व उनकी बेटी घायल हो गए।

‘अर अरबिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सीमाओं पर 24 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ।

गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद अल असीरी ने स्थानीय टीवी को बताया कि इस संघर्षविराम की शुरुआत से लेकर अब तक ये हमले नहीं रुके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493