वॉयस मॉड्यूलेशन सीख रहे रजत टोकस

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्तमान में पौराणिक धारावाहिक ‘चंद्र-नंदनी’ में चंद्रगुप्त की भूमिका में नजर आ रहे अभिनेता रजत टोकस अपने किरदार को अलग अंदाज देने के लिए वॉयस मॉड्यूलेशन पर काम कर रहे हैं।

रजत अपनी भूमिका को अलग अंदाज में पेश करने के लिए पिछले कुछ महीनों से अपनी आवाज पर काम कर रहे हैं।

रजत ने बताया,”हमेशा अपने किरदार के लिए मैं कुछ नया करता हूं। इसके लिए मेरी आवाज है।”

इससे पहले ‘धरती का वीर योद्दा पृथ्वीराज चौहान’, ‘धरम वीर’ और ‘जोधा अकबर’ में नजर आ चुके अभिनेता ने कहा,”मुझे लगता है कि ऐतिहासिक धारावाहिकों में संवाद को उतार-चढ़ाव के साथ बोलना सही है और यही कारण है कि मैं अपनी आवाज पर काम कर रहा हूं।”

इस धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है। यह शक्तिशाली शासक चंद्रगुप्त मौर्य और उनकी पत्नी नंदिनी की कहानी है।

नंदिनी की भूमिका श्वेता बसु प्रसाद निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493