मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल आगामी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने अपने कौशल से फिल्म की टीम को प्रभावित कर दिया।
रोमांटिक संगीतमय इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं, जो पॉप आइकन माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हैं।
बेंगलुरू की निधि मॉडल और प्रशिक्षित बैले नर्तकी हैं। फिल्म की टीम ने एक गीत की शूटिंग की, जिसमें उन्होंने टाइगर के साथ डांस किया है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा,”निधि ने मुन्ना माइकल को सबकुछ दिया। उन्होंने गीत के लिए काफी रिहर्सल की। मशहूर कदम के अभ्यास किए। वह काम को लेकर समर्पित ही नहीं, बल्कि पेशेवर भी हैं और उन्होंने लगातार तीन दिन तक अभ्यास किया। उन्होंने उम्मीद से पहले ही गीत की शूटिंग पूरी कर ली।”
सब्बीर खान द्वारा निर्देशित ‘मुन्ना माइकल’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath