रूसी शहर में स्वतंत्र घूम रहे बाघ को बेहोश किया गया

मॉस्को, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के एक शहर में स्वतंत्र घूम रहे एक साइबेरियाई बाघ को शुक्रवार को बेहोश कर दिया गया। यह कार्रवाई एक चालक द्वारा पुलिस को एक व्यस्त सड़क पर बाघ के होने की सूचना देने के बाद की गई।

साइबेरियन टाइम्स के मुताबिक, बाघ को शमोरा उपनगर के करीब रात को पाया गया। उसे वहां से हटाकर एलेकसीवका गांव के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया। इसे अगले वसंत में जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

बाघ के लिए व्लादिवोस्तोक शहर में एक बड़ी खोज जारी थी। इसमें पुलिस और शिकारी पर्यवेक्षक मशीनगनों के साथ लगे हुए थे। इस वजह से बच्चों के माता-पिता उनके बाहर और स्कूल जाने को लेकर भयभीत थे।

डेली मेल की गुरुवार की रपट के मुताबिक, साइबेरियन बाघ दुर्लभ बड़ी बिल्लियों में से एक है, लेकिन हाल के सालों में इसकी संख्या बढ़ी है, और यह व्यापक रूप से घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेहतर वन्य जीव संरक्षण को प्रमुखता दी है।

बाघ के डर का पता एक सोशल मीडिया की पोस्ट से लगता है, “यह डरावना है। हमें सभी किंडरगार्टेन, स्कूलों और कार्यालय जाना बंद करना होगा। इसे एक राजकीय आपातकाल घोषित किया जाए और बाघ को पकड़ा जाए।”

इस बीच निवासियों ने कहा है कि व्लादिवोस्कोव से करीब 200 किमी दूर सोलोनतसोवी गांव में एक मादा बाघ ने लोगों के नाक में दम कर दिया है।

एक निवासी ने कहा, “रात को बाहर जाना मुश्किल है, क्योंकि वह झाड़ियों में छिपी हो सकती है।”

साइबेरियाई बाघ की संख्या सोवियत युग में ज्यादा और अवैध शिकार की वजह से खतरनाक स्तर पर पहुंच गई थी। इस प्रजाति की संख्या में हाल के सालों में सुधार हुआ है, और अब देश के सुदूर पूर्व में कम से कम 562 बाघ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493