पिता बनने को लेकर उत्साहित रसेल ब्रांड

लंदन, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश हास्य कलाकार रसेल ब्रांड पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, रसेल (41) अपनी मंगेतर लॉरा गैलेकर के साथ अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं और पिता बनने को लेकर वह उत्साहित हैं।

रसेल ब्रांड ने ‘ईएस’ पत्रिका को बताया, “मैं इस विचार से बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। मैं पिता बनने को लेकर उत्साहित हूं और खुद को इसके लिए तैयार कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा कि वह आने वाले नन्हे मेहमान के साथ रहने की तैयारी कर रहे हैं।

इस जोड़ी ने बच्चे के लिंग का पता नहीं लगाने की कोशिश की और अभिनेता ने मजाक करते हुए कहा कि वह शायद इसका पता कभी नहीं लगा पाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493