संगीत मेरे जीवन का आधार : टॉम जोन्स

लंदन, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपनी पत्नी लिंडा को इस साल की शुरुआत में कैंसर की वजह से खो देने वाले गायक टॉम जोन्स का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद संगीत ही उनके जीने का आधार व सहारा है। संगीत ने ही उन्हें बचाया है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट इन’ के मुताबिक, जोन्स ने गायन के रियलिटी शो ‘द वॉइस’ से बतौर निर्णायक वापसी की है, क्योंकि उन्हें लगता है कि जितना ज्यादा वह व्यस्त रहेंगे उतना ही अच्छा महसूस करेंगे।

जोन्स ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया, “मैंने मंच पर वापसी कर लिया। इस कारण यह मेरे लिए पहला बड़ा कदम था। अब मुझे अहसास होता है कि संगीत मेरे जीवन को बचा रहा है।”

आगे उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का निधन होने से वह टूट गए थे और दोबारा गीत गाने के प्रति वह आशंकित थे। उनका मानना है कि व्यस्त रहने से वह अच्छा महसूस करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493