नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैट्रेस कंपनी ‘कर्लऑन’ ने भारतीय उद्योग समारोह में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं।
कंपनी को रबराइज्ड कॉयर मेट्रेसेज के क्षेत्र में घरेलू बाजार में बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड, कॉयर इंडस्ट्री में बड़े और नए निवेश के लिए पुरस्कार और मशीनरी के विकास में अनुसंधान और विकास के प्रयास के लिए पुरस्कार दिया गया।
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उध्योग मंत्री कलराज मिश्र ने लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में कर्लऑन के प्रबंध निदेशक टी.सुधाकर पई को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर कर्ल ऑन इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक टी. सुधार पाई ने कहा, “यह पुरस्कार सर्वोत्कृष्ता की हमारी कभी न खत्म होने वाली अनवरत तलाश के लिए एक राष्ट्रीय पहचान है।”
dharmpath.com dharmpath